चांडिल : सरायकेला-खरसावां के चांडिल चौक स्थित शहरबेड़ा के पास यात्रियों से भरी बस और कार में टक्कर हो गयी. बता दे की यात्रियों से भरी बस गलत दिशा से आ रही थी. वहीं का नाम शिव शक्ति है जो धनबाद से टाटा आ रही थी. वहीं कार में परिवार के कुल पांच सदस्य उपस्थित थे. दो को सिर और अन्य तीन को अंदरूनी चोटें आयी है. वहीं कार टाटा से धनबाद की ओर जा रही थी. तभी गलत दिशा से आ रही यात्री से जा टकराई. इस दुर्घटना में कार के अमन यादव (29) और राधा देवी को सिर में चोट लगी है. वहीं सिमरन कुमारी (27), प्रीति कुमारी (26) और 3 साल का बच्चा श्रेयांस कुमार को अंदरूनी चोटे आयी है. दुर्घटना में बस से यात्री सुरक्षित है. वहीं ड्राइवर ने बताया कि बस पूर्व से ही खराब थी. उसने मालिस को इसकी सूचना दी थी, इसके बावजूद मालिक ने जबरदस्ती खराब बस ही ले जाने को कहा. वहीं चालक ने यह भी बताया कि इससे पूर्व भी यह बस दुर्घटना का शिकार हो चुकी है.





