
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के करणडीह लाइन टोला निवासी राजेश सोरेन की हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में करनडीह लाइन टोला निवासी बिजु सरदार, करनडीह लाइन टोला निवासी दुखु मुर्मू उर्फ शिवा मुर्मू उर्फ मुर्मू और जोगाराम बेसरा उर्फ जोगा उर्फ जमुरा को गिरफ्तार कर लिया है. जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणनन, जमशेदपुर के एसपी के विजय शंकर ने तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ संवाददाता सम्मेलन कर इसका खुलासा किया. (नीचे देखे वीडियो और पूरी खबर)
इन लोगों ने बताया कि मृतक राजेश सोरेन के साथ मिलकर तीनों आरोपी ने पहले दारु पी. दारू पीने पिलाने को लेकर इन लोगों के बीच झगड़ा हो गया. इसी बात पर इन लोगों ने मिलकर उसको गड्डा की ओर ले गये. इसके बाद इन लोगों ने साइकिल के ट्यूब से उसके गर्दन में फंसाकर गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद सेप्टिक टैंक के गड्ढे में उसके शव को फेंक दिया. हत्या के कुछ दिन बीत जाने के बाद शव को बरामद किया गया. इन तीनों के पास से ट्यूब बरामद किया गया है, जिसकी मदद से हत्या की गयी थी. पुलिस मामले की जांच करने के बाद अब सारे आरोपियों को जेल भेज रही है.






