चांडिल : दिशोम जाहेरगाढ़ चांडिल गोलचक्कर में बुधवार को अभिभावक संघ सरायकेला-खरसावां द्वारा बैठक की गयी. बैठक चांडिल अनुमंडल इकाई क्षेत्रों में भी शत प्रतिशत नामांकन को लेकर चर्चा की गयी. इसमें अधिकार अधिनियम 2009 के तहत स्कूलों में नामांकन हो ताकि किसी भी बच्चों का नामांकन से वंचित न हो. वहीं इसका लाभ आधिक से अधिक लाभान्वित ले सके. इस अवसर पर अभिभावक संघ चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के सुदामा हेम्ब्रम, बैधनाथ टुडू, अभिभावक संघ सरायकेला-खरसवा से होपना मार्डी, सुकराम टुडू, धर्मु मार्डी, सुमित टुडू, सोमाय टुडू आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे.


