सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के जरवा गांव में मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर पलट जाने से चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान आसन समासी (24) रूप में हुई है, जो तमाड़ थाना क्षेत्र के मराईंगपीड़ी गांव का रहने वाला था. बताया जाता है कि आसन पिछले कुछ महीनों से ईचागढ़ में ही रहता था और ट्रैक्टर चलाने का काम करता था. रोज की तरह वह ट्रैक्टर में बालू लोड कर किसी के यहां सप्लाई दने जा रहा था, इसी दौरान जरवा गांव के पास एक बड़े बम्पर के पास ब्रेक मारते ही ट्रैक्टर पलट गया और चालक उसी में दब गया. (नीचे भी पढ़ें)
बाद में आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और स्थानीय अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.




