चांडिल:सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल थाना अंतर्गत एनएच- 33 के कांदरबेड़ा चौक स्थित गोल्डन होटल के समीप भारी बारिश में झोपड़ी गिरने से उसके मलबे में एक युवक दब गया. जहां कड़ी मुश्किल के बाद झोपड़ी से युवक को निकाला गया. (नीचे भी पढ़े)
आपको बता दें कि शुक्रवार को भारी बारिश के दौरान चांडिल का युवक बिट्टू मुखर्जी जमशेदपुर से काम कर अपने घर लौट रहा था. इस बीच बारिश होने के कारण गोल्डन होटल के समीप एक झोपड़ी में जा रुका. देखते ही देखते झोपड़ी अचानक गिर गया जिसमें युवक दब गया. उसने चीलगू के शेखर गांगुली को फोन कर इसकी सूचना दी. आनन- फानन में शेखर गांगुली ने बताए जगह पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से झोपड़ी हटाकर युवक और उसके मोटरसाइकिल सही सलामत मलबे से बाहर निकाला. वैसे गनीमत रही कि इस हादसे में युवक को गंभीर चोटें नहीं आयी.



