सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले के कांड्रा पुलिस ने चोरी के एक मामले में 9 वर्षों से फरार चल रहे विजय मुखी उर्फ टेरी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने बताया कि बीती रात बस स्टैंड के पास गश्ती के दौरान युवक पुलिस को देखकर युवक भागने लगा. पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया. पूछताछ में युवक की पहचान विजय मुखी उर्फ टेरी के रूप में हुई.(नीचे भी पढ़े)
थाना प्रभारी ने बताया कि उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था. विधिवत कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.



