आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद अफरोज नामक युवक की विगत अप्रैल 2022 को ईंट-पत्थर से सर कुचल कर हत्या कर दी गई थी जिसमें पूर्व में ही 2 आरोपियों को कपाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना के बाद से फरार चल रहे मोहम्मद जाहिद खान उर्फ सनी को शनिवार को कपाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता ने बताया कि मोहम्मद शाहिद खान उर्फ सन्नी अफरोज की हत्या के बाद से दिल्ली फरार हो गया था. कुछ दिन पहले आरोपी अपने घर कपाली आकर रह रहा था. जिसकी जानकारी कपाली पुलिस को होते ही घर से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे आज हिरासत में भेजा जा रहा है.






