
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला का टाटा का मुख्य सड़क दिनभर रणभूमि में तब्दील रहा. जहां कल कांड्रा थाना अंतर्गत कोलाबीरा के समीप मेटाल्सा कंपनी के एक मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद आज परिजन मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर बस्ती वासियों के साथ मिलकर कोल्हान की लाईफ लाइन कही जानेवाली टाटा- कांड्रा मुख्य सड़क को घंटों जाम रखा.
वही दिन भर पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी आंदोलनकारियों को समझाते- बुझाते रहें और उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा भी दिलाते रहे. लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे. उधर लगातार विरोध प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर विरोध शुरू कर दिया जिसके बाद प्रशासन ने अपना आपा खोया और फिर देखते ही देखते भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू की और जबरन शव को सड़क से हटा दिया. हालांकि इस लाठीचार्ज से कई घायल भी हुए हैं.







