
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल थाना पुलिस ने लूटकांड के मामले का खुलासा करते हुए 3 अपराधकर्मियों को लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल व अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आपको बता दें कि बीते 3 फरवरी को आदित्यपुर के जमालपुर निवासी मनोज दास नामक युवक के साथ मनीकुई रेलवे ट्रैक के समीप दो अज्ञात अपराधकर्मियों ने छिनतई और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें मनोज दास की मोटरसाइकिल मोबाइल व अन्य सामानों को अपराधियों ने लूट लिया था.

इसकी शिकायत के बाद चांडिल थाना पुलिस ने तथ्यों के आधार पर जांच करते हुए मामले से जुड़े तीन अपराधकर्मियों संदीप दास, परदेशी महाली और बुद्धेश्वर हांसदा को गिरफ्तार कर मामले का उदभेदन कर दिया है. जानकारी देते हुए चांडिल एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बंका ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अपराधकर्मियों में से संदीप हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जबकि बुद्धेश्वर हांसदा लूट के माल को खपाने का काम करता था. एसडीपीओ ने बताया कि इनके द्वारा प्री प्लांड तरीके से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है. फिलहाल पुलिस इसे बड़ी सफलता के रूप में देख रही है.








