सरायकेला: सरायकेला खनन विभाग की टीम ने बुधवार को चौका और ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू भंडारण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की. इस दौरान टीम ने चौका थाना क्षेत्र के पातकुम रोड में औचक निरीक्षण किया और बालू के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1 ट्रैक्टर को जब्त किया. इसके बाद जिला खनन विभाग की टीम ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस की मदद से अवैध बालू लदे 2 ट्रैक्टर को जब्त किया.(नीचे भी पढ़े)

दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई की जा रही है. जिला खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध बालू परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने बताया कि अवैध खनिज खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. जिला प्रशासन ने अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए कठोर कदम उठाने का संकल्प लिया है. आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाई जा सके.



