
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर शेर-ए-पंजाब चौक स्थित बोधी कंपलेक्स में सामाजिक न्याय संघर्षशील मोर्चा की ओर से लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में एससी- एसटी, पिछड़ा वर्ग के बुद्धिजीवी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ, जिसका संचालन राजद प्रदेश महासचिव आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने की.

वैसे लिट्टी पार्टी के बहाने मोर्चा के बैनर तले सामाजिक एकता बनाते हुए वर्तमान सरकार से राज्य में पिछड़ों के लिए 27 फीसदी आरक्षण, जाति प्रमाण पत्र के साथ आदित्यपुर नगर निगम के अंतर्गत पड़ने वाले बस्तियों को मालिकाना हक दिए जाने को लेकर रणनीति तैयार की गई. कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने पूर्व की भाजपा सरकार को पिछड़ों, दलितों और शोषितों का विरोधी बताते हुए वर्तमान सरकार से इस संवर्ग के लोगों के प्रति सहानुभूति की उम्मीद जताई.







