
जमशेदपुर : दक्षिण-पूर्व रेलवे की अपनी एक अलग पहचान टाटानगर रेलवे स्टेशन द्वारा बनाया जायेगा. इसको लेकर तीसरे लाइन का काम चल रहा है जबकि इसकी सुविधा को हवाई अड्डा (एयरपोर्ट) की तर्ज पर विकसित किया जायेगा. इसको लेकर तैयारी चल रही है. इसके अलावा कई अन्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की योजना है, जिस पर काम चल रहा है.
दक्षिण-पूर्व रेलवे के डीआरएम बीके साहू ने शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन का दौरा करने के लिए पहुंचे. इस दौरा के दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्था को और कितना सुदृढ़ किया जा सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की और सारी व्यवस्था को चौक चौबंद किया.







