राजनगर:सरायकेला जिले के राजनगर थाना के समीप रफ़्तार की कहर ने एक युवक की जान ले ली. घटना मंगलवार शाम 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि सड़क पार कर रहे एक युवक को डीजल टैंकर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बीजाडीह पंचायत के जामडीह गांव निवासी युवक के रूप में हुई है. (नीचे भी पढ़े)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक थाना के समीप सड़क पार कर रहा था, तभी टाटा की ओर से आ रहे डीजल टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद अफरा- तफरी का माहौल बन गया. बताया जाता है कि चालक मौके का फायदा उठाकर टैंकर लेकर चाईबासा की ओर भागने लगा. सूचना मिलते ही राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार सक्रिय हुए और पीछा कर तेलाई के समीप डीजल टैंकर को पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया. फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.



