राजनगर: सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया. यह घटना बुधवार की सुबह करीब चार बजे की है. तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन के अंदर ही फंस गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, टक्कर के बाद खड़ा ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और खेत में जा घुसा.घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया. घायल चालक को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.दुर्घटना के कारण सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया. सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. मौके पर पुलिस के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं. पुलिस यातायात सामान्य कराने के साथ हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है.




