• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 18, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Singhbhum chamber 75 years : सिंहभूम चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के 75वें साल पर लोकसभा अध्यक्ष का सम्बोधन, ओम बिरला ने कहा – उद्योग और व्यवसाय का विस्तार नए क्षेत्र में भी करने की जरुरत, देखिये – video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : कोल्हान के औद्योगिक और कारोबारी संस्थान सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के 75में स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत रविवार को हुई. इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि देश और मजबूत हो रहा है और यह बदलता हुआ भारत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सशक्त बना रहे हैं और अगर आतंकवाद को किसी ने प्रश्रय दिया या भारत में आतंकवादी गतिविधियां चलाई तो ऑपरेशन सिंदूर से भी बड़ा अंजाम वह देश भुगतेगा.(नीचे भी पढ़े)

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब भारत बदलाव के दौर से गुजर रहा है. उन्होंने झारखंड के भगवान बिरसा मुंडा को याद किया जबकि जमशेदपुर के जनक जमशेदजी नसारवानजी टाटा को भी अपने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच के तहत जमशेदपुर और स्टील कंपनी की स्थापना की, इस तरह की दूरदर्शी सोच रखते हुए व्यवसायियों और उद्यमियों को आगे बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि रक्षा समिति कई ऐसे क्षेत्र है जहां पर अभी व्यवसाय और उद्यमियों को ध्यान देने की जरूरत है.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने यहां सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका के प्रस्ताव के बारे में भी चर्चा की और बताया कि वह जब संसद के सत्र में होंगे तो जमशेदपुर के सांसद के साथ मिलकर वहां के उद्योगों के विकास को लेकर मंत्रीगणों के साथ में चर्चा जरूर करेंगे. उन्होंने बताया कि उद्योग और व्यवसाय को अब नए एरिया में विस्तार करने की भी जरूरत है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह उद्योगों और व्यवसाय को बढ़ते देखना चाहते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी यही विजन है ताकि लोगों को रोजगार के अवसर मिल सके.(नीचे भी पढ़े)

इससे पूर्व ओम बिरला का यहां भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी कहा, प्रधानमंत्री ने दुनिया को यह बता दिया कि एक सिंदूर की भी कीमत होती है. आतंकवाद के खिलाफ भारत ने एक नई शैली में युद्ध लड़ा और पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जो हमारे जवानों की शौर्यगाथा को दर्शाता है. आपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. भारत ने पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचाया. आंतकवाद के आकाओं के कैंप नष्ट किए, करीब 100 आंतकियों को मार गिराया, 40 से ज्यादा सेना के जवान मारे गए. भारत का कहना है कि हमने आंतक के खिलाफ अभियान चलाया, सामान्य नागरिकों को किसी तरह की क्षति नहीं पहुंचायी. पीएम ने कहा कि आंतकवाद के साथ टाक संभव नहीं है.(नीचे भी पढ़े)

दोनों साथ साथ नहीं चलेंगे. साथ ही सिंधु जल संधि समझौता भी स्थगित रहेगा. इस दौरान जमशेदपुर के सांसद बिद्युत वरण महतो और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अपने विचार साझा किए.इससे पूर्व लोयोला स्कूल स्थित फेसी ऑडिटोरियम में रविवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए.(नीचे भी पढ़े)

दोपहर 1 बजकर 14 मिनट पर जैसे ही वे आयोजन स्थल पर पहुंचे, उनका पारंपरिक छऊ नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया.स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत इस सांस्कृतिक नृत्य ने पूरे आयोजन स्थल को उत्सवमय वातावरण में बदल दिया.(नीचे भी पढ़े)

छऊ नृत्य की जीवंत प्रस्तुति ने अतिथियों और दर्शकों को मोहित कर लिया.इस अवसर पर चैंबर सदस्य अंशुल रिंगासिया ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़े)

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का सिख युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं झारखंड की संस्कृति से जुड़ी स्मृति चिन्ह प्रदान किया. जमशेदपुर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने सोनारी हवाई अड्डे पर ओम बिड़ला का गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्हें पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया. इस दौरान कई गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन
खबर

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

October 17, 2026
Jamshedpur vehicle owners  protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा
खबर

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

October 17, 2026
Next Post

jamshedpur rural- चाकुलिया में पुलिस ने आरोपी के घर चस्पा किया इश्तेहार

Jamshedpur free health check up camp : सोनारी नेहरू मैदान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर हुआ आयोजित, क्षेत्र के 530 लोगों ने निःशुल्क जांच शिविर का उठाया लाभ, झायुमो नेता अंकित सिंह, मान्य क्लब व नेहरू संघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन

Jharkhand soldier dead body- साहिबगंज में महिला बैरक के पास सिपाही का मिला शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 17th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 अक्टूबर 2026

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे

jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News