जमशेदपुर : झारखंड युवा मोर्चा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अंकित सिंह के सौजन्य से एवं जमशेदपुर मान्य क्लब और नेहरू संघ विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोनारी नेहरू मैदान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें नेत्र जांच, दंत जांच, ब्लड प्रेशर एवं शुगर परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य जांच अथवा चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई. (नीचे भी पढ़ें)

इस आयोजन में राज्य के शिक्षामंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने ऐसे आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मनुष्य का सबसे बड़ा धन उसका स्वास्थ्य है. इस तरह के शिविर आयोजित कर आम जन की स्वास्थ्य सेवा नि:शुल्क उपलब्ध कराने से बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती. ऐसे आयोजन में सम्मिलित होने पर मुझे अत्यंत प्रसन्नता होती है और मैं ऐसे आयोजनों में सदैव उपस्थित रहने का प्रयास करता हूं. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मार्गदर्शक के रूप में मुख्य रूप से श्री मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो, कालीपद गोराई, नरोत्तम दास, प्रभुनाथ राय, इंद्रजीत घोष, महावीर मुर्मू, लाल्टू महतो, कांग्रेस के नेता बबुआ झा, अधिवक्ता सुधीर कुमार, अजय रजक, मो समद, गोपाल महतो, पीके राय, विक्टर सोरेन, दलगोविंद लोहरा, अभिजीत सरकार, गोल्डी तिवारी, युग दास, टाइगर क्लब के सदस्य आज़ाद गिरि, प्रह्लाद लोहरा, विष्णु प्रधान आदि समेत बड़ी संख्या में शहर के नेता व जानेमाने समाजसेवी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में फोर्टिस अस्पताल कोलकाता, जमशेदपुर डेंटल हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मो जफर, डॉ जेबा शकील, शहर के जाने-माने जनरल फिजीशियन डॉ.मतीन, त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के नेत्र जांच स्पेशलिस्ट डॉ प्रदीप कुमार, अर्चना कुमारी, मनीष कुमार समेत शुगर, प्रेशर जांच से संबंधित डॉक्टरों की टीम ने सेवा मुहैया कराई. कार्यक्रम को सफल बनाने में जमशेदपुर मान्य क्लब के अध्यक्ष अभिषेक मोहंती, जमशेदपुर नेहरू संघ विकास समिति के अध्यक्ष गंगेश सिंह, योगेश कुमार, नितेश कुमार, अभय पांडेय, राकेश कुमार, राहुल कुमार, राकेश दास, निलेश रजक, रितेश साहू, गौरव सोनी, अभिषेक शर्मा, राज कुमार, अविनाश, विशाल दास, आशीष मिश्रा, लक्की आदि शामिल थे. शिविर में लगभग 530 लोगों ने उपलब्ध नि:शुल्क जांच सेवा का लाभ लिया और इस तरह के सामाजिक कार्य की सराहना की.




