चाकुलिया: चाकुलिया पुलिस ने रविवार को फरार आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा किया. थाना कांड संख्या 11/25 में भारतीय न्याय संहिता 2023, 3 (आर) और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त चाकुलिया के नया बाजार के स्टेशन रोड निवासी अंकित सिंह के विरुद्ध जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत से निर्गत इश्तेहार को अभियुक्त के घर पर चिपकाकर पुलिस द्वारा तामील किया गया है. (नीचे भी पढ़े)
अदालत के आदेशानुसार अंकित सिंह को आगामी 26 जून को जमशेदपुर सिविल कोर्ट स्थित अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा. अदालत में स्पष्ट किया है कि यदि अंकित सिंह निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होते हैं तो उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर चाकुलिया थाना के एसआई अजीत कुमार, कविंद्र पोद्दार,सुखलाल हांसदा पुलिस बल के साथ उपस्थित थे.




