साहिबगंज: साहिबगंज पुलिस बल के एक जवान की शनिवार रात हत्या कर दी गयी. पुलिस ने उसका शव पुलिस लाइन स्थित महिला बैरक के बगल के आरक्षी क्वार्टर से सामने से रविवार अहले सुबह बरामद किया. मृतक आरक्षी का नाम सुजीत यादव (35) बताया जाता है. सूचना पर साहेबगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं मामले की जानकारी पर डीएसपी मुख्यालय विजय कुशवाहा राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.(नीचे भी पढ़े)
मृतक आरक्षी के बांह में गोली लगने का निशान पाया गया है. जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना में बतौर आरक्षी पदस्थापित था. इधर घटना की जानकारी पाकर मृतक आरक्षी के परिजन सदर स्थल पहुंच गए. जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल- हाल है. वहीं मृतक के ससुर सुरेंद्र यादव ने बताया कि तकरीबन 10 वर्ष पूर्व उसकी बेटी की शादी सुजीत यादव से हुई थी. उसकी 6 वर्ष एवं एक 2 वर्ष की बेटी भी है. इधर मामले को लेकर डीएसपी मुख्यालय विजय कुशवाहा ने बताया कि आरक्षी सुजीत यादव की हत्या होने की सूचना मिली है, पुलिस मामले की गंभीरता पूर्वक छानबीन में जुटी हुई है.




