
जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार मोहंती ने दौरे का एकदिवसीय दौरा हुआ. इस दौरान उन्होंने मनोहरपुर रेलवे स्टेशन की बेहतर साफ-सफाई के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की और पांच हजार रुपये कैश अवार्ड वहां के कर्मचारियों को दिया. इसके अलावा इस दौरान के दौरान रेलवे मेंस कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडल संयोजक शशि मिश्रा के नेतृत्व में मुलाकात की. पहले रेलवे जीएम का स्वागत किया गया और फिर आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा गया. इसके तहत अपना विभिन्न मांगों को मजबूती से रखा. प्रतिनिधि मंडल में मेंस कांग्रेस के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आर एम राव, कोषाध्यक्ष रतन पांडा,आर के पांडेय और राजेंद्र मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान जीएम ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
रेलवे मेंस कांग्रेस की ओर से महाप्रबंधक को सौपा गया आठ सूत्री ज्ञापन :
- कर्मचारियों के सुविधा मद में होने वाला फण्ड का आवंटन को मंडल के कर्मचारियों के संख्या बल पर किया जाए.
- ट्रैक मैन्टेनरो को 10:20:50:50 के अनुपात में रेस्ट्रैचिंग किया जाए.
- मंडल के एलएचबी कोच में कार्यरत पावर कार और एसी मेकेनिकल को ठहराने का इंतज़ाम.
- टाटा के लोको क्रोसिंग पर सबवे या रोड ओवरब्रिज का निर्माण.
- चक्रधरपुर मंडल में रेस्ट के तरबियां गॉर्ड को कार्य करने के बाद बीआरए का भुकतान नही होने से रनिंग कर्मचारियों में रोष है.
- रेलवे आवास भत्ता के नाम पर 06 वर्षो का बढ़ा हुआ आवास भत्ता को तुरंत वापस किया जाए.
- चक्रधरपुर मंडल के चेकिंग स्टाफ के लिए हावड़ा स्टेशन पर रेस्ट रूम में बेड बढ़ा कर सफाई और खानपान की सुविधा उपलब्ध कराया जाए.
- सिग्लन मैन्टेनरो का ड्यूटी रोस्टर और नाईट फाइल्लुर गैंग बनाया जाए.





