
Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस (South Eastern Railway Men’s Congress) के महासचिव एसआर मिश्रा ने कहा है कि टाटा पार्सल में कार्यरत पार्सल सुपरवाइजर और क्लर्क के खिलाफ चक्रधरपुर मंडल के वरीय अधिकारियों को फर्जी शिकायत कर वेबजह परेशान और अखबारों में प्रकाशित समाचार से कर्मचारियों के मान-सम्मान और सामाजिक छवि को धूमिल करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने रेल महाप्रबंधक और वरीय उप महाप्रबंधक से इस पर विराम लगाने की मांग की है। श्री मिश्रा मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस गत 7 सितंबर को शहर के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित संबंधित समाचारो में कोई सच्चाई नहीं है। बावजूद इसके मंडल रेल प्रशासन ने फर्जी शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए टाटानगर के चीफ पार्सल सुपरवाइजर सी सोरेन और पार्सल सुपरवाइजर दिलीप कुमार को उनके पद से हटा दिया।
एसआर मिश्रा ने कहा कि एक अखबार में छपी खबर के अनुसार सब्जी व्ययसाय मार्टिन ने मंडल रेल प्रबंधक / चक्रधरपुर से शिकायत कर आरोप लगाया है कि सीपीएस सी सोरेन प्रतिदिन 20 हजार रुपये ले कर समान को गेट से बाहर करते हैं, अगर इसमे अगर थोड़ी भी सच्चाई है तो जोन के सतर्कता विभाग और आरपीएफ का इंटेलीजेंस विभाग क्यों मौन है। मेंस कांग्रेस को ये सूचना मिल रही है कि सब्जी व्यपारी मार्टिन टाटा में अपने तीन-चार एजेंट के द्वारा अपना काम संचालित करता है और सबके पास 1 से 2 लाख का पेमेंट बकाया रखा है। अतः मेंस कांग्रेस इस पूरे घटनाक्रम का उच्च स्तरीय जांच करने और रेलवे के साथ-साथ रेलकर्मियों की छवि खराब करने वाले लोगो पर सख्त कार्यवाही का अनुरोध करती है।








