
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट पर कोरोना का असर साफ तौर पर दिखने लगा है. हालात यह है कि फिर से क्लोजर लिया जा रहा है. इसके तहत टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट को 28 अप्रैल बुधवार और शुक्रवार 30 अप्रैल को ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. 29 अप्रैल को सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज हो सकेगा. इस ब्लॉक क्लोजर के दौरान कर्मचारियों को प्रीविलेंज लीव (पीएल) या कैजुअल लीव (सीएल) दिया जायेगा, जिसके तहत 50 फीसदी वेतन की राशि उनको मिलेगी. ब्लॉक क्लोजर के दौरान जिनको ड्यूुटी पर बुलाया जायेगा, उनको सामान्य तौरत पर वेतन मिलेगा. उनको पहले सूचित कर दिया जायेगा कि उनको ब्लॉक क्लोजर के दिन भी ड्यूटी पर आना है. जिन लोगों को ड्यूटी बुलाया गया है और वो लोग नहीं आ सके तो उनका एक दिन का छुट्टी काटा जायेगा. ब्लॉक क्लोजर के दिन किसी तरह की छुट्टी को मंजूरी नहीं दी जायेगी. क्लोजर के बाद सारे कर्मचारियों को अपने गंतव्य स्थानों पर ही ड्यूटी करने को कहा गया है. आपको बता दें कि कंपनी अपने डिमांड के अनुसार ही ड्यूटी कराती है, जिसको लेकर 31 जुलाई 2017 को एक समझौता हुआ था, जिसमें ब्लॉक क्लोजर की तिथियों को बढ़ाया गया है. सोमवार को क्लोजर को लेकर जमशेदपुर प्लांट के हेड विशाल बादशाह के हस्ताक्षर से जारी कर दिया गया है. कोरोना के कारण बाजार में एक बार फिर से मंदी छा चुकी है. यहीं वजह है कि फिर से ब्लॉक क्लोजर लेने की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है.




