
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में ब्लॉक क्लोजर के निर्धारित 39 दिन को बढ़ाने को लेकर टाटा मोटर्स प्रबंधन व यूनियन के बीच समझौता होना तय माना जा रहा है. अब तक करीब 38 दिन ब्लॉक दलक्लोजर घोषित किए जा चुके हैं. मंदी के दौर से गुजर रहे टाटा मोटर्स को आगे ब्लॉक क्लोजर लेने के लिए यूनियन से समझौता करना होगा. सूत्र बताते हैं कि प्रबंधन ने यूनियन को ब्लॉक क्लोजर के निर्धारित दिन को बढ़ाने को लेकर चिट्ठी लिखी है. कहा गया है कि इस संबंध में आपसे बैठकर चर्चा करनी है. यूनियन में आपसी विचार विमर्श करने के बाद ब्लॉक क्लोजर के निर्धारित दिन को बढ़ाने पर सहमति बन सकती है. अनुमान है कि करीब 11 दिन से ज्यादा ब्लॉक क्लोजर के दिन बढ़ाए सकते हैं. कंपनी अगर 11 दिन ब्लॉक क्लोजर को बढ़ाती है तो वैसे में कुल 50 से ज्यादा ब्लॉक क्लोजर के दिन हो जाएंगे. यह समझौता 3 नवंबर से पहले पूरी कर लेने की संभावना है. इससे कर्मचारियों को नुकसान होगा. कर्मचारियों को कम काम मिलने से वैसे ही इनकी आर्थिक स्थिति खराब चल रही है।बघर चलाना मुश्किल होता जा रहा है.
कम्पनी में चल रहा ब्लॉक क्लोजर
मालूम हो कि टाटा मोटर्स में ब्लॉक क्लोजर चल रहा है। यह 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेगा, जिसमें एक दिन 30 अक्टूबर को कार्य दिवस रहेगा। कंपनी 4 नवंबर को खुलेगी.



