
जमशेदपुर : ऑल इंडिया कांवाई वर्कर्स यूनियन की ओर से टाटा मोटर्स गेट पर सोमवार से धरना शुरू किया गया है. टीटीसीए की मान्यता प्राप्त यूनियन एसग्रेसिया को लेकर आंदोलित 46 कांवाई चालकों के विरोध में है. कंपनी गेट पर आंदोलित 46 कांवाई चालक अपने एक एसग्रेसिया की मांग पर धरना दे रहे हैं जबकि यूनियन इसके विरोध में धरना शुरू की है. यूनियन के महामंत्री अमरजीत सिंह ने बताया कि ज्ञानसागर एंड टीम कंपनी व प्रशासन को गुमराह कर ब्लैकमेल कर रही है. इनको न्यूनतम मजदूरी मिल रहा है.

यह नई व्यवस्था के तहत इनका सबको कुछ मिल रहा है जबकि बाकी सभी चालक पुराने व्यवस्था में कायम हैं, जिनका प्रतिदिन 20 रुपये एक्सग्रेशिया के लिए कटता है. वैसे में ज्ञान सागर एंड टीम की मांग नाजायज है. जब तक एक्सग्रेसिया नहीं देंगे तब तक धरना जारी रहेगा. धरना देने वालों में मुख्य रूप से यूनियन अध्यक्ष संजय ठाकुर, सहायक सचिव जय नारायण सिंह, उपाध्यक्ष शिवनारायण रजक सदस्यों में सुदामा यादव समेत कई चालक गेट पर डटे हुए हैं.



