
चाकुलिया : चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित धर्मशाला प्रांगण में मारवाड़ी महिला समिति के बैनर तले अग्रसेन जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई. समारोह का उद्घाटन समिति की सदस्य और समाज की महिलाओं ने महाराजा अग्रसेन की तसवीर पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. समारोह में समिति की पुष्पा रुंगटा और राजश्री रुंगटा ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए अग्रसेन जी की जीवनी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए. समाज को एक पहचान दिलाने में अग्रसेन जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. युवा पीढ़ी अग्रसेन महराज को अपना आदर्श मानकर उनके बताये मार्ग पर चले, तभी समाज और लोगों का विकास होगा. समारोह में महिलाओं ने समाज सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया. वहीं निधि रुंगटा, पुष्पा लोधा, राजश्री रुंगटा, लता लोधा, उमा लोधा, बबिता अग्रवाल समेत अन्य ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर रीता लोध, रेखा लोधा, नीता झुनझुनवाला, बबीता रुंगट, बबीता शर्म, आशा रुंगटा, पूजा लोधा, सुमन लोधा, निशा पसारी, संगीता रुंगटा, सुनीता रुंगटा, अरुणा अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित थे.



