
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक हुई. बैठक में अक्टूबर 2021 में जमा हुए सभी आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया. इसमें कुल मिलाकर 21 आवेदनों में से 10 को नियमानुसार उचित पाया गया. लाभुकों में लगभग 6 लाख 68 हज़ार रुपये राशि का लाभ मिला. लाभुकों में रविंदर सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, अर्चना कुमारी, राकेश कुमार, उमेश कुमार शर्मा, महेन्द्र ठाकुर, मोहम्मद तौहीद, अजित कुमार यादव, सैकत भट्टाचार्य, अख्तर हुसैन शामिल है. बैठक में चेयरमैन अजित राय, सेक्रेटरी अमितेश पांडेय, डॉक्टर एसएल श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, अजय भगत और अमित कुमार सिंह उपस्थित हुए.




