जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के प्लांट-3 स्थित पेंट फैक्ट्री में बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर फैक्ट्री परिसर को विशेष रूप से सजाया गया और सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की. कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल हुए, जिनमें जीएम किरण नरेंद्र, डीजीएम अक्षय पुरोहित, अनुज वर्मा एवं देबसिष गुहा विशेष रूप से उपस्थित रहे. इनके साथ ही यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, ऑफिस बियरर नवीन कुमार तथा पेंट फैक्ट्री के कमेटी मेंबर संतोष तिवारी और अरुण भद्र भी मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

पूजा के अवसर पर कर्मियों ने कार्यस्थल की सुरक्षा, बेहतर उत्पादन और सौहार्दपूर्ण वातावरण की कामना की. सभी ने भगवान विश्वकर्मा से तकनीकी क्षेत्र में उन्नति एवं कार्य में सफलता का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान फैक्ट्री के अन्य कमेटी मेंबर तथा सभी कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया और आपसी भाईचारा व सहयोग की भावना से पूरे आयोजन को संपन्न किया गया. इस प्रकार, टाटा मोटर्स पेंट फैक्ट्री में विश्वकर्मा पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रही, बल्कि संगठन और कर्मचारी के बीच एकता और सौहार्द को भी मजबूत करने की अवसर बनी.














