• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 24, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-power-renewable-energy-investment-टाटा पावर बनाएगा भारत का सबसे व्यापक अक्षय ऊर्जा मंच, अपने नवीकरणीय ऊर्जा व्यवसाय के विकास के लिए जुटाएगा 4,000 करोड़ रुपये

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा पावर कंपनी लिमिटेड (“टाटा पावर”) और ब्लैकरॉक रियल एसेट्स के नेतृत्व वाले उद्योग संघ, जिसमें मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी (“मुबाडाला”) शामिल हैं, ने टाटा पावर की अक्षय ऊर्जा सहायक कंपनी, टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (“टाटा पावर रिन्यूएबल्स”) में निवेश करने के लिए एक बाध्यकारी समझौता किया है. ब्लैकरॉक रियल एसेट्स, मुबाडाला के साथ, टाटा पावर रिन्यूएबल्स में 10.53% हिस्सेदारी के लिए इक्विटी और अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय निवेश साधनों के माध्यम से 4,000 करोड़ रुपये (यूएस $ 525 मिलियन) का निवेश करेगी, जिसका मूल इक्विटी मूल्यांकन 34,000 करोड़ रुपये होगा. अंतिम परिवर्तन पर अंतिम शेयरधारिता 9.76% से 11.43% तक होगी. इस नए प्लेटफॉर्म में पांच अलग-अलग व्यवसाय शामिल होंगे जो दीर्घकालिक, ग्राहक उन्मुख समाधान प्रदान करेंगे. इसमें टाटा पावर के सभी नवीकरणीय ऊर्जा व्यवसाय-यूटिलिटी स्केल सोलर, विंड एंड हाइब्रिड जनरेशन एसेट्स; सोलर सेल और मॉड्यूल मैनुफैक्चरिंग; इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कांट्रेक्टिंग; रूफटॉप सोलर इंफ्रास्ट्रक्चर; सोलर पंप और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होंगे. परिसंपत्तियों का व्यापक पोर्टफोलियो ग्रिड से जुड़ी यूटिलिटी स्केल की परियोजनाओं के लिए विविध फिर भी स्थिर राजस्व स्त्रोतों को सुनिश्चित करता है जिसमें 25 सालों के निश्चित-कीमत के पीपीए शामिल हैं. टाटा पावर रिन्यूएबल्स भारत की एक सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कंपनी है. वर्तमान में इसके एकीकृत संचालन में लगभग 4.9 जीडब्ल्यू अक्षय ऊर्जा संपत्ति हैं. यह प्रस्तावित निवेश टाटा पावर रिन्यूएबल्स की महत्त्वाकांक्षी विकास योजनाओं को वित्तपोषित करेगा. अगले पांच वर्षों में, 20 गीगावॉट से अधिक नवीकरणीय परिसंपत्तियों का पोर्टफोलियो और पूरे भारत में रूफटॉप और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग उद्योग में अग्रणी स्थान हासिल करना टाटा पावर रिन्यूएबल्स का लक्ष्य है. भारत दुनिया का एक सबसे बड़ा अक्षय ऊर्जा मार्किट है और यहां पिछले चार वर्षों में 60% से अधिक नई क्षमता के साथ सबसे तेजी से बढ़ती अक्षय ऊर्जा आपूर्ति दर्ज हुई है. जीडीपी में वृद्धि के साथ बढ़ती हुई भारत की स्थानीय ऊर्जा मांग को पूरा करने और सरकार की डीकार्बोनाइजेशन महत्वाकांक्षा में योगदान करने के साथ-साथ एशिया और दुनिया भर में मैक्रो ऊर्जा संक्रमण प्रवृत्तियों का समर्थन करने के लिए इसकी स्थापित नवीकरणीय क्षमता 2030 तक वर्तमान में 150 गिगावाट से बढ़कर 500 गिगावाट होने की उम्मीद है. टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के सीईओ और प्रबंध निदेशक डॉ प्रवीर सिन्हा ने कहा कि आधुनिकतम नवीकरणीय व्यवसायों के व्यापक और गहरे पोर्टफोलियो के साथ टाटा पावर रिन्यूएबल्स इस उद्यम की अग्रणी कंपनी है जो साल दर साल अपने मज़बूत और लगातार प्रदर्शन के आधार पर तेज़ी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है. अक्षय ऊर्जा कारोबार को विकास के अगले स्तर पर ले जाने के लिए हमारे साथ जुड़ने के लिए ब्लैकरॉक रियल एसेट्स और मुबाडाला का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है. आने वाले दशकों में कई रोमांचक अवसरों का लाभ उठाने में यह सहयोग हमें समर्थन देगा. ब्लैकरॉक की ग्लोबल हेड ऑफ रियल एसेट्स, ऐनी वेलेंटाइन एंड्रयूज ने बताया कि इस अच्छी तरह से विविध और लंबवत एकीकृत नवीकरणीय व्यवसाय में टाटा पावर के साथ निवेश करते हुए हमें ख़ुशी हो रही है. देश में सौर और पवन संपत्तियों के एक सबसे बड़े पोर्टफोलियो और एक बहुत ही अनुभवी प्रबंधन टीम के साथ, टाटा पावर रिन्यूएबल्स कम कार्बन वाले भविष्य के लिए अपनी अर्थव्यवस्था की स्थिति के साथ-साथ अपने नागरिकों के लिए अधिक ऊर्जा स्थिरता सुरक्षित करने की भारत की महत्वाकांक्षा को पूरा करने में सबसे आगे है. अपनी ऊर्जा अर्थव्यवस्था में परिवर्तन लाने में भारत की सफलता दुनिया की जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने की क्षमता के लिए महत्वपूर्ण होगी. मुबाडाला में रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी खालिद अब्दुल्ला अल कुबैसी ने कहा कि एक जिम्मेदार निवेशक होने के नाते, मुबाडाला ने कई बाज़ारों में नवीकरणीय ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित किया है, इसलिए हम भारत में टाटा पावर रिन्यूएबल्स की महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए ब्लैकरॉक रियल एसेट्स के साथ सह-निवेश करके खुश हैं. हरित और स्वच्छ ऊर्जा निर्माण और एक अनुभवी प्रबंधन टीम के आज तक के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, टाटा पावर भारत की एक सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी है और देश की ऊर्जा स्वतंत्रता और परिवर्तन का समर्थन करने के लिए अच्छी तरह से तैयार है. इस निवेश के साथ भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है. भविष्य में भी विकास के अवसरों का लाभ उठाने के लिए हम टाटा पावर के साथ काम करते रहेंगे. पूंजी निवेश का पहला दौर जून 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है और शेष राशि कैलेंडर वर्ष 2022 के अंत तक डाली जाएगी. मोएलिस एंड कंपनी टाटा पावर के वित्तीय सलाहकार हैं, जबकि जेपी मॉर्गन ब्लैकरॉक रियल एसेट्स के वित्तीय सलाहकार हैं. सिरिल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी टाटा पावर के कानूनी सलाहकार हैं जबकि स्लॉटर एंड मे और एज़ेडबी पार्टनर्स ब्लैकरॉक रियल एसेट्स के कानूनी सलाहकार हैं. लेन-देन पूर्व शर्तों और प्रथागत नियामक अनुमोदन के अधीन है.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata motors union medical support committee : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक में 47 आवेदनों पर चर्चा, 34 आवेदनों को मंजूरी
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors union medical support committee : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक में 47 आवेदनों पर चर्चा, 34 आवेदनों को मंजूरी

August 6, 2026
nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण
कारपोरेट व यूनियन

nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण

July 11, 2026
Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा
कारपोरेट व यूनियन

Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा

July 7, 2026
Next Post

tata-steel-national-fire-safety-टाटा स्टील का राष्ट्रीय अग्निशमन सप्ताह की शुरुआत, जानें क्यों मनाया जाता है यह सप्ताह

adityapur-cyber-crime-आदित्यपुर में नहीं थम रहा साइबर अपराध का मामला, टाटा स्टील यूआइएसएल (जुस्को) की बिजली काटने के नाम पर साइबर अपराधियों ने की 25 हजार की ठगी

adityapur-cyber-crime-आदित्यपुर में नहीं थम रहा साइबर अपराध का मामला, टाटा स्टील यूआइएसएल (जुस्को) की बिजली काटने के नाम पर साइबर अपराधियों ने की 25 हजार की ठगी

jamshedpur-mango-firing-case-solved-मानगो में स्वर्ण व्यापारी पर गोली चलाने का खुला राज, तीन अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, हत्या का यह था कारण-देखिये-video-क्या कह रहे है जमशेदपुर सिटी एसपी-video

jamshedpur-mango-firing-case-solved-मानगो में स्वर्ण व्यापारी पर गोली चलाने का खुला राज, तीन अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, हत्या का यह था कारण-देखिये-video-क्या कह रहे है जमशेदपुर सिटी एसपी-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur demand : टाटा स्टील के केएमपीएम इंटर कॉलेज को जल्द चालू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने दिया धरना, अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

Jamshedpur sports report : सीआइएसइ बिहार – झारखंड रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जमशेदपुर जोन विजेता, देवघर जोन उपविजेता

Jamshedpur railway passenger good news : शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट अब सप्ताह में चलेगी दो दिन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

saraikela police success- कांड्रा में छह दिनों से लापता दो युवकों शव पुलिस ने किया बरामद, हत्या के बाद जमीन में शव को गाड़ दिया गया था, इलाके में आक्रोश का माहौल

Jamshedpur mp attack on government : विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट करने को भाजपा ने बताया तानाशाही शासन का प्रतीक, जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने कहा – छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों और राजनीतिक संरक्षण के बल पर दबा नहीं सकती हेमंत सरकार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur demand : टाटा स्टील के केएमपीएम इंटर कॉलेज को जल्द चालू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने दिया धरना, अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

Jamshedpur sports report : सीआइएसइ बिहार – झारखंड रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जमशेदपुर जोन विजेता, देवघर जोन उपविजेता

Jamshedpur railway passenger good news : शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट अब सप्ताह में चलेगी दो दिन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

saraikela police success- कांड्रा में छह दिनों से लापता दो युवकों शव पुलिस ने किया बरामद, हत्या के बाद जमीन में शव को गाड़ दिया गया था, इलाके में आक्रोश का माहौल

Jamshedpur mp attack on government : विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट करने को भाजपा ने बताया तानाशाही शासन का प्रतीक, जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने कहा – छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों और राजनीतिक संरक्षण के बल पर दबा नहीं सकती हेमंत सरकार

Tmh specialisation : स्पेशियलिटी क्लीनिक और रोबोटिक सर्जरी के साथ टीएमएच ने उन्नत ऑर्थोपेडिक सेवाओं का विस्तार किया, विश्वस्तरीय इलाज अब घर के और करीब

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News