जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना पुलिस ने बीते 13 अप्रैल की रात्रि में दाईगुट्टू स्थित पम्मी ज्वेलर्स के मालिक अनिल वर्मा को निशाना बनाकर फायरिंग मामले का उदभेजन पुलिस ने कर लिया है. पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन अपराधकर्मियों मानगो दाईगुट्टू कावेरी रोड निवासी बिनोद मालाकार का पुत्र सुमित कुमार, मानगो कावेरी रोड के कृष्मा राय के बेटे रिशु कुमार और मानगो कावेरी रोड निवासी लुखी मुर्मू के बेटे बबलू मुर्मू उर्फ बाटुल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसमें सुमित कुमार 19 साल का, रिशु कुमार 18 साल का और बबलू मुर्मू 20 साल का है. पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है, जिससे फायरिंग की गयी थी. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसकी जानकारी देते हुए जमशेदपुर सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि तीनों अपराधी 14 अप्रैल की रात को एनएच 33 की तरफ जा रहे थे. इसके बाद शक के आधार पर तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया गया, जिसमे तीनों ने आपसी रंजिश के कारण पम्मी जेवेलर्स के मालिक अनिल वर्मा पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने की बात कही. वैसे मानगो क्षेत्र में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस के लिए तीनों की गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी के रूप में देखी जा सकती है. पुलिस ने सुमित कुमार के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि पम्मी ज्वेलर्स के मालिक अनिल कुमार वर्मा के बेटे से रिशु कुमार का पुराना विवाद था. इसी विवाद के चलते यह घटना हुई. रिशु कुमार के दोस्त सुमित कुमार ने घटना को अंजाम देने के लिए बिहार से पिस्टल खरीदी थी. पिस्टल एक महीना पहले खरीदी गई थी. सभी से अपराधी पम्मी ज्वेलर्स के मालिक की हत्या की योजना बना रहे थे. 13 अप्रैल की रात इन तीनों बदमाशों ने मिलकर अनिल कुमार वर्मा की हत्या की कोशिश की. उन पर फायरिंग कर दी. लेकिन सौभाग्य वश अनिल कुमार वर्मा बाल-बाल बचे. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी. केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी.




