
जमशेदपुर : नया साल आने वाला है. गमगीन 2020 बीतने वाला है और 2021 नया सवेरा लेकर आने वाला है. इस बीच टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने टाटा समूह के कर्मचारियों के नाम एक पत्र जारी किया है. वैसे तो हर साल के पहले दिन चेयरमैन पत्र जारी करते है, लेकिन यह पहला मौका है जब चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने साल के अंत में ही इसको जारी कर दिया है. अपने पत्र में उन्होंने अपने टाटा समूह के कर्मचारियों को कोरोना योद्धा के रुप में संबोधित किया है और अपनी ओर से आभार जताया है कि कोरोना काल में सारे कर्मचारियों ने कंपनी का साथ निभाया. उन्होंने उम्मीद की है कि बचे हुए 2020 का साल को भी उसी तरह से खत्म करेंगे, जिस तरह से सावधानीपूर्वक रहे है. श्री चंद्रशेखरन ने कहा है कि कोरोना काल के कारण पूरी दुनिया में उथल-पुथल में मचा रहा और मनोवैज्ञानिक दबाव से सबको गुजरना पड़ा. इस संकट की घड़ी में काफी प्रोफेशनल तरीके से काम करने की जरूरत है. उन्होंने दुनिया के मशहूर फुटबॉल कोच पाल बेयर ब्रांयट के शब्दों में कहा कि जीतने के लिए इच्छाशक्ति जरूरीनहीं ब ल्कि हमेशा जीतने के लिए इच्छाशक्ति के साथ तैयार रहना ज्यादा महत्वपूर्ण है. टाटा संस के चेयरमैन ने कहा कि कोरोना महामामरी ने पूरी दुनिया पर असर डाला है. इसमें सभी के जीवन में बदलाव ला दिया है. महामारी के कारण कई परिवार को नुकसान उठाना पड़ा तो सबका अपना-अपना दर्द है. उन्होंने कोरोना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की. उन्होंने कहा कि चुनौतियां काफी थी. दुनिया का हर देश अभी टीका विकसित करने की कोशिश कर रहा है. लेकिन इस कोविड-19 के कराण कई सारी चुनौतियों का सामना करते हुए कई नयी सीख भी दे गया है. उन्होंने कहा है कि प्रौद्योगिकी आज की जरूरत बन गयी है और एक कंपनी के रुप में टाटा समूह समुदाय के और नजदीक आये है. श्री चंद्रशेखरन ने कहा कि कोविड-19 के दौरान हम लोगों ने टाटा समूह के माध्यम से प्रवासी मजदूरों तक पहुंच बनाने में कामयाबी हासिल की है और स्वास्थ्य से लेकर भोजन तक की व्यवस्था करायी गयी है, जो बिना कर्मचारियों के सहयोग के नहीं हो सकता था. उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में संकट के बीच कई सारे सकारात्मक बदलाव भी आये है. महामारी से शहरी नियोजन, वास्तुकला और चिकित्सा समेत अन्य क्षेत्रों में प्रगति के नये र ास्ते खुले है और टाटा समूह अपनी टीम नेतृत्व के साथ इस चुनौती को तार्किक तरीके से सामना करेगी. टाटा संस के चेयरमैन ने कहा कि कोविड काल में वन टाटा प्रोजेक्ट के तहत कोविड जांच का परीक्षण विकसित करने के लिए पथ प्रदर्शक के रुप में सामने आये. उन्होंने कहा कि नये युग की शुरुआत होने वाली है और हमें अब व्यवसाय के साथ एक व्यक्ति और राष्ट्रहित में हम अधिक तत्परता से काम कर चुके है और हमें इसकी ही आवश्यकता है. इस साल हमारे सभी कर्मचारियों के काम और समर्पण ने हमें और मजबूती प्रदान की है, जो निरंतर जारी रहेगी.



