जमशेदपुर : टाटा स्टील के एनएस ग्रेड को लेकर चल रहे बवाल के बीच कमेटी मेंबर बिमल कुमार के बयान पर घमसान मच गया है. बिमल कुमार के खिलाफ पिलेट प्लांट के कमेटी मेंबर संतोष पांडेय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि बिमल का बयान बोनस नहीं, सोच पर हमला है. मज़दूर एकता की सबसे बड़ी परीक्षा है. क्या बोनस फ्लैट की मांग कोई साधारण सुझाव है? या फिर यह उसी ‘पीएमएस मॉडल’ की बैकडोर एंट्री है, जिसका हमने हमेशा विरोध किया? उन्होंने कहा है कि टाटा स्टील में कार्य कर रहे कर्मचारियों का किसी भी तरीका से बोनस का पीएमएस से कोई संबंध नहीं है इस शब्द का इस्तेमाल केवल कर्मचारियों को डराने के लिए और उनका मांग को दबाने के लिए किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)
यह कुछ लोगों की दिमाग की उपज हो सकतीं हैं जो लोगों को भ्रमित और डराने का कार्य करना चाहते हैं. लगता है जैसे किसी ने फिर से ‘सुपारी’ ले ली है…सुपारी किसने लिया है, इस बात से हम सभी अनभिज्ञ हैं परन्तु सुपारी देने वाले कौन हैं इस बात को जानने की उत्सुकता जरूर हो गयी है, संतोष पांडेय ने कहा है कि इस बार निशाना बोनस है, अगली बार ग्रेड, इन्क्रीमेंट और स्थायीत्व होंगे. ये ट्रेलर है, असली पिक्चर अभी बाकी है. ना तो पहली बार बोनस की बात हो रही है, न ही पहली बार ग्रेड होगा और ना ही स्थायीत्व का मुद्दा पहली बार होगा परन्तु यह बात तो पक्का है कि किसी भी विषय पर अपना पक्ष रखने पर ट्रेलर और पिक्चर की बात होने लगती है. बोनस की मांग करने पर ग्रेड रिवीजन की बात कही जा रही है और जब ग्रेड का समय आएगा तब ? युनियन के लिए यह कोई नई बात नहीं है. बात सिर्फ और सिर्फ बोनस की है इस बात को राजनीति का रंग देना सर्वथा अनुचित है. संतोष पांडेय ने कहा कि इस बार बोनस का फार्मूला फिर से रिवाइज्ड होने वाला है इसके वितरण के प्रणाली को लेकर न्याय संगत और तर्कसंगत बनाने का बात हो रहा है क्योंकि वार्षिक बोनस प्रॉफिट शेयरिंग बोनस होता है जिसमें सारे कर्मचारी का प्रोडक्टिविटी 565 टन क्रूड स्टील प्रतिवर्ष प्रति कर्मचारी है जिसमें सारे कर्मचारी का बराबर योगदान होता है ना की जिसमें ज्यादा बेसिक डीए है. (नीचे भी पढ़े)
उसका ज्यादा हर कर्मचारी अपने ग्रेड के जॉब डिस्क्रिप्शन के हिसाब से बराबर मात्रा में काम करते हैं. ओएस 7-एनएस 7 के बराबर काम करता है. एनएस 5- ओएस5 के बराबर काम करता है और जहां तक बेसिक और डीए का सवाल है वह उनको उनके लेंथ आफ सर्विस और ग्रेड के हिसाब से मासिक वेतन के रूप में मिलता है इसलिए बोनस का वितरण समान रूप से करना आवश्यक है। परिवर्तन समय की मांग होती है, और आवश्यकता के अनुसार व्यवस्था किया जाता है. संतोष पांडेय ने कहा कि ब्लॉक वाइज बोनस की मांग पूरी तरह भ्रामक, राजनीति-प्रेरित और नुकसानदेह है. ब्लॉक वाइज टीपीआर हो सकता है, इंसेंटिव बोनस हो सकता है, तो प्रॉफिट शेयरिंग वार्षिक बोनस क्यों नहीं हो सकता. यह वास्तविक एवं लाभदायक है, मजदूर भाईचारे और मजदूर को एकता को बनाए रखने के लिए? श्री पांडेय ने कहा कि वर्तमान प्रणाली में सभी को बोनस समान प्रतिशत (17 से 20 फीसदी) के रूप में मिलता है. राशि तय होती है साल भर के बेसिक + डीए के अनुसार, जिसका वेतन ज़्यादा, उसका बोनस ज़्यादा — यही न्यायसंगत, पारदर्शी और प्रेरक प्रणाली है. जिनका ज्यादा वेतन उनको ज्यादा बोनस यह कहना ही न्याय संगत पारदर्शी और प्रेरणाशाली नहीं है. श्री संतोष ने कहा कि मजदूर की एकता और भाईचारे के लिए हर स्तर के मजदूर भाइयों को अपने कंधे के बराबर लाया जाए तथा सामाजिक और आर्थिक असमानता को दूर किया जाए एक ही तरह का कार्य करने वाला कर्मचारी अपना बेसिक का 20 फीसदी का हिसाब से बोनस प्राप्त करें और कोई 44 फीसदी के हिसाब से करें यह कभी भी न्याय संगत नहीं हो सकता है. (नीचे भी पढ़े)
बोनस की अधिकतम सीमा 20 फीसदी है, यह श्रम क़ानून से बंधी है. इससे ऊपर कुछ भी वादा करना या मांगना, केवल भ्रम फैलाना है. एक तरफ 20 फीसदी का अधिकतम सीलिंग की बात की जा रही हैं और 21000 से ज्यादा है सैलरी वाले नियमौ के तहत बोनस की मांग नहीं कर सकते हैं तो फिर टाटा स्टील में 20% बोनस के अलावा फ्लैट 20000 रुपये कैसे दिया गया था. श्री पांडेय ने कहा कि गुडविल राशि के तौर पर और ऐसा करने पर कौन सा श्रम कानून का लीगल नोटिस टाटा स्टील को और यूनियन को प्राप्त हुआ, तो जब टाटा स्टील जो बोनस दिया जा रहा है वो नियमों के अंतर्गत नहीं आता तो फिर किन नियमों की दुहाई दीं जा रही है. उन्होंने कहा कि कोई नया फार्मूला या खेल की ज़रूरत नहीं. जिस 2030 का हवाला दिया जा रहा है. 2035 के बाद से न्यू सीरीज कर्मचारियों का रिटायरमेंट भी पूर्ण रूप से स्टार्ट हो जाएगा जिसमें न्यू सीरीज के दो कमेटी मेंबर खुद 2035 में रिटायर्ड हो जाएंगे. 2030 के बाद उनके पास सिर्फ 5 साल बचा रहेगा कम से कम उन लोगों के बारे में भी सोचना होगा. श्री पांडेय ने कहा कि अब असली मुद्दों पर लड़ाई होनी चाहिए. इन्क्रीमेंट कैसे बढ़े, बेसिक और डीए में सुधार कैसे हो और डीए को जीरो करने वालों की असलियत उजागर हो, कर्मचारी हित का कोई भी मुद्दा गौण नहीं है, साथ ही साथ कोई भी मुद्दा परमामेन्ट नहीं होता, जो भी मुद्दे समय समय पर सामने आयेगे उन सभी मुद्दों पर एक स्वस्थ चर्चा अवश्य होनी चाहिए. संतोष पांडेय ने कहा कि पहले एलटीसी डिफरेंट होता था पेट्रोल अलाउंस डिफरेंट होता था. बाद में उसको बराबर किया गया इसके पीछे कोई लॉजिक है कि पहले यह अलग क्यों था और बाद में किस लॉजिक के तहत किसको बराबर किया गया? श्री संतोष ने कहा कि यूनियन है तो बातें तो राजनीति की ही होगी ना और यूनियन में रहकर अगर यह बोला जाए की राजनीति हो रही है, तो यह कुछ ऐसा प्रतीत होता है की कुश्ती के अखाड़े में उतरकर यह कहना की कुश्ती क्यों हो रही है. (नीचे भी पढ़े)
यूनियन में है तो राजनीति ही करेंगे भजन तो नहीं करेंगे. श्री पांडेय ने कहा कि अब मैं एक कहानी के साथ अपनी बात को विराम देना चाहूंगा. हमारे एक पहचान के भैया हुआ करते थे वह भैया हमेशा यही ज्ञान देते थे, कि हमें चापलूसी नहीं करना है हमें चमचागिरी नहीं करना है हमें किसी के आगे पीछे नहीं घूमना है चरण वंदना, गणेश परिक्रमा यह सब अच्छी बातें नहीं है, लेकिन खुद भी सक्रिय राजनीति में पूर्ण रुपए समर्पित कार्यकर्ता हुआ करते थे.एक दिन उनसे उनसे हमने प्रश्न किया कि भैया आप तो मना करते हैं कि किसी के पीछे पीछे नहीं घूमना चाहिए, हमें किसी के चरण वंदना नहीं करनी चाहिए, हमें गणेश परिक्रमा नहीं करनी चाहिए, फिर आप जो कर रहे हैं, वह क्या है, उन्होंने जवाब दिया कि अरे मेरे भाई हम जो कर रहे हैं वह तो बड़ों को हम सम्मान देते हैं, सम्मान तो देना पड़ेगा ना. कमोबेश हम सब की हालत इसी कहानी के जैसी ही है, हमाम में सभी नंगे हैं, तो व्यक्तिगत आक्षेपो से हम जितना बचे और मुद्दों की बातें मुद्दों तक ही सीमित रखें तो बेहतर होगा.














