
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के सीनियर उपाध्यक्ष शाहनवाज़ आलम के जमशेदपुर धातकीडीह स्थित आवास पर ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर टाटा स्टील और ट्रेड यूनियन से जुड़े लोगों ने मिलकर सबको ईद की बधाई दी और सेवई का आनंद लिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

उनके आवास पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदररामम, वीपी प्रोबाल घोष, जेसीएपीसीपीएल के एमडी अभिजीत ननोती, ट्यूब के इआइसी राजीव मंगल, टिनप्लेट के इआइसी उज्जवल चक्रवर्ती, टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, टाटा स्टील यूटिलिटीज यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, जेसीएपीसीपीएल यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे. सभी ने यहां मिलकर खुशियां मनायीं.














