जमशेदपुर : टाटा स्टील की सामाजिक कार्यों को देखने वाली संस्था टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने ओडिशा के नगर विकास और आवास विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी कीमौजूदगी में यह समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. इस मौके पर टाटा स्टील फाउंडेशन के सीइओ सौरभ राय और ओडिशा सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव उषा पाढी ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया. (नीचे भी पढ़े)
इसके जरिये स्लम बस्तियों का विकास करने में टाटा स्टील फाउंडेशन मदद करेगा. ओडिशा के 10 जिलों और 19 नगर विकास की लोकल बॉडी के माध्यम से यह विकास होगा. इसके तहत करीब 2.28 लाख स्लम घरों को सोशल वेलफेयर स्कीम से जोड़ा जायेगा और नगर विकास के सारे स्कीम से उनको जोड़ा जायेगा. इसके अलावा उनकी आजीविका को कैसे विकसित की जानी है, उसके बारे में भी वे लोग काम करेंगे. चार साल के लिए यह समझौता हुआ है, जिसके तहत नीतियों का निर्माण के साथ ही विकास का काम भी हो सकेंगे. दोहरी तरह की जिंदगी जीने को विवश लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने का भी काम किया जायेगा.




