
जमशेदपुर : टाटा स्टील और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त रुप से छापामारी की है. यह छापामारी हरियाणा के भिवानी में किया गया है. वहां लक्ष्मी इंडस्ट्रीज में टाटा स्टील के प्रमुख उत्पाद टाटा वायरन का कंटीले तार को बनाया जा रहा था. खराब तार में टाटा के मुहर का इस्तेमाल किया जा रहा था. वहां से फर्जी इन कंटीले तारों को जब्त किया गया. करीब सौ बंडल कंटीले तारों को जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 2 लाख बतायी जा रही है. इस मामले को लेकर स्थानीय थाना में एक एफआइआर दर्ज किया गया है. दरअसल, टाटा वायरन का प्रोडक्ट का डिमांड बाजार में ज्यादा है, जिस कारण फर्जी तरीके से उसके ब्रांड का इस्तेमाल और पैकेजिंग किया जा रहा था जबकि नियम है कि इसको चैनल पार्टनर के जरिये ही बेचा जाना है. लेकिन इसकी बिक्री लक्ष्मी इंडस्ट्रीज द्वारा किया जा रहा था. वहां लक्ष्मी ट्रेडर्स के माध्यम से स्थानीय तार में टाटा वायरस के तार के ब्रांड का नाम लगाकर बेचा जा रहा था. इससे ग्राहकों को ठगा जा रहा था जबकि टाटा स्टील के ब्रांड का गलत इस्तेेमाल भी किया जा रहा था. टाटा स्टील द्वारा इससे पहले भी कई स्थानों पर फर्जीवाड़ा कर भंडाफोड़ किया है.






