
जमशेदपुर : टाटानगर आरपीएफ ने स्टेशन परिसर के मेन गेट से एक युवक और एक नाबालिग को संदिग्ध परिस्थिति में देख हिरासत में ले लिया. दोनों से पूछताछ के क्रम में बताया कि वे बिहार के मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और घर से भागे हुए हैं. आरपीएफ ने जब संग्रामपुर थाने से संपर्क किया तो पता चला कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है. शनिवार को मुंगेर पुलिस टाटानगर स्टेशन पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को अपने साथ ले गई. बता दें कि आरपीएफ के कांस्टेबल शंकरलाल यादव और योगेंद्र ने गश्ती के दौरान दोनों प्रेमी युगल को बरामद किया था.






