जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपनी ही कंपनी टी स्टील होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीएसएचपी) के इक्वीटी शेयर का अधिग्रहण कर लिया है. इसके तहत कंपनी के 124,62,68,657 इक्वीटी शेयर का टाटा स्टील ने अधिग्रहण किया है. इसका एक शेयर का वैल्यू 0.1005 यूएस डॉलर है. इसके तहत टाटा स्टील की ओर से इक्वीटी शेयर का अधिग्रहण करने के लिए 125.25 मिलियन यूएस डॉलर यानी 1073.63 करोड़ रुपये खर्च किये गये है. इसके शेयर खरीदने के बाद भी टाटा स्टील की यह कंपनी टाटा स्टील की ही शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली विदेशी कंपनी बनी रहेगी. इसकी जानकारी टाटा स्टील के कंपनी सेक्रेटरी सह चीफ लीगल ऑफिसर पार्थीसम कांचिनाधाम ने बांबे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को दी है.



