जमशेदपुर : टाटा स्टील और ट्यूब डिवीजन के निबंधित पुत्र-पुत्रियां एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एक ज्ञापन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष के नाम एक ज्ञापन सौंपा है. इन लोगों ने नौकरी की मांग की है. इन लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे लोग तीन मार्च से आमरण अनशन पर बैठ जायेंगे. इस ज्ञापन के माध्यम से इन लोगों ने बताया कि वे लोग 3 मार्च को टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यालय के सामने अनशन करने जा रहे हैं. टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष ने वर्ष 2019 के वेज रीविजन में नीट कंपनी बनाकर सभी निबंधितो के नियोजन से संबंधित लिखित समझौता किया था. नीट के माध्यम से दो कंपनियो टाटा टेक्निकल सर्विसेज और टाटा स्पोर्ट्स सर्विसेज का गठन हुए 10 महीने से ऊपर हो गए. इन कंपनियों में अप्रेंटिस से लेकर डिप्लोमा तक कि बहाली हो गई. (नीचे भी पढ़ें)
निबधितो के नियोजन तो दूर आज तक निट कंपनी में हम निबधितो की नियोजन प्रक्रिया और समय सीमा को लेकर एक भी आधिकारिक घोषणा ना तो टाटा स्टील मैनेजमेंट द्वारा की गई और ना ही वर्तमान यूनियन द्वारा की गई. आज निबंधितो की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन और भी दयनीय होती जा रही है इसलिए अब समय आ गया है, हम सब निबंधित पुत्र और पुत्रियां एक साथ एक मंच पर आकर अपने नियोजन और अपने पेट की लडाई लड़े. निबंधितो की उपेक्षा कर दूसरे राज्यों से लाकर टाटा स्टील में नियोजन का परिणाम सबको दिख ही रह है. आज जितना सम्मान निबंधित पुत्र एवं पुत्रियो को टाटा स्टील, स्वर्गीय जे एन टाटा जी के प्रति है, क्या वही सम्मान की कामना दूसरे राज्यों से लाए गए लोगो से की जा सकती है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा वर्कर्स यूनियन को ये बताना चाहिए कि अब तक जितने भी निबंधितो का नियोजन हुआ था, उन सभी निबंधितो में से किसे एक ने भी क्या किसे आपरिधिक घटना को अंजाम दिया, किसी व्यक्ति की निर्मम हत्या कर अपने नाम के साथ साथ टाटा स्टील जैसे प्रतिष्ठित संस्थान का नाम धूमिल किया क्या? टाटा स्टील का हर एक निबंधित रोटी, रोजगार और टाटा स्टील की स्वर्णिम इतिहास की कीमत समझता है. नीट के माध्यम से दो कंपनियों के गठन के इतने महीने बाद भी, हम निबधितो की नियोजन प्रक्रिया के प्रति टाटा स्टील मैनेजमेंट और टाटा वर्कर्स यूनियन की उदासीनता को देखते हुए ना चाहकर भी 3 मार्च को ,टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यालय के समक्ष अनशन करना पड़ रहा है. ज्ञापन देने वालों में नीता महतो, सुमन कुमारी , सुदामा दास, साबिता रानी शर्मा , नीतिन मुखी,रंजीत कुमार, अमरेन्द्र, पूजा रानी महतो, राजेश तांडी, प्रभा हेंब्रम, गीता गोप, अशोक पांडे, निर्मल पांडे, रंजीत कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.



