
जमशेदपुर : टाटा स्टील में झंडोत्तोलन कम्पनी के वीपी संजीव पॉल ने किया. उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी. इस मौके पर संजीव पॉल ने सुरक्षाकर्मियों और एसआईएसएफ के जवानों की टुकड़ी द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी भी ली.
इस मौके पर अपने संबोधन के संजीव पॉल ने देश के समक्ष मौजूदा चुनौतियों का जिक्र किया और टाटा स्टील के प्रदर्शन के साथ भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी. इस मौके ओर संजीव पॉल ने कहा कि देश कठिन आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है.

इन सारी चुनौतियों से लड़ने के लिए भारत की सरकार कदम उठा रही है और आने वाले बजट में यह सम्भव है कि आधारभूत संरचना और ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए कोई ठोस कदम उठाएगी ताकि देश की आर्थिक स्थितियां और बेहतर हो सके.

उन्होंने बताया कि टाटा स्टील यूरोप कठिन दौर से गुजर रहा है और टाटा स्टील भूषण स्टील के टेकओवर के बाद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. इसके अलावा उषा मार्टिन का भी तेजी से विस्तार कर टाटा स्टील इसको बेहतर कंपनी के तैर पर विकसित करने में कामयाबी हासिल कर सकेगी. इस मौके पर टाटा स्टील के सभी वीपी से लेकर उच्चाधिकारियों के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.






