
जमशेदपुर : टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के वरिष्ठ कर्मचारी आईए राजू का सम्मानजनक सेवानिवृत्ति समारोह जमशेदपुर टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के क्रेन विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी आईए राजू ने 40 वर्षों की लंबी और समर्पित सेवा के बाद आज सेवानिवृत्ति ग्रहण की. (नीचे देखे पूरी खबर)
आईए राजू ने अपने करियर में कंपनी की प्रगति और कर्मचारियों की भलाई के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके नेतृत्व, अनुभव और समर्पण की वजह से डिवीजन में कई नई पहल सफलतापूर्वक लागू हुईं. उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी आगे की पारी भी पूरी सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उतनी ही मेहनत और समर्पण के साथ निभाएँगे, जितना उन्होंने कंपनी में किया. सेवानिवृत्ति समारोह में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रघुवीर गुप्ता, राजवीर गुर्जर, क्रेन विभाग के कमेटी मेंबर गजराज सिंह एवं अन्य सहयोगी उपस्थित थे. सभी ने उनके योगदान को सराहा और उन्हें भावभीनी विदाई दी. टाटा स्टील परिवार आईए राजू को उनके उज्जवल भविष्य और सेवानिवृत्ति जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता है.





