जमशेदपुर : बारीडीह डीएस दुर्गा पूजा कमेटी एवं जन सेवक समिति के संयुक्त तत्वाधान में स्व संजय कुमार सिंह एवं स्वर्गीय शिव कुमार चौधरी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का उदाहरण बनकर उभरा. दोनों दिवंगत सदस्यों की याद में यह आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले. (नीचे भी पढ़ें)
स्व संजय कुमार सिंह एवं शिव कुमार चौधरी का निधन एक दुखद सड़क हादसे में हुआ था. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कमेटी के सदस्यों ने समाज के लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया और उन्हें इस मानव सेवा में भाग लेने हेतु प्रेरित किया. शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए. शिविर में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया. (नीचे भी पढ़ें)
डीएस दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि स्व संजय कुमार सिंह एवं शिव कुमार चौधरी हमेशा समाजसेवा के कार्यों में आगे रहते थे. उनका सपना था कि समाज के हर व्यक्ति तक मदद पहुंचे. इस प्रकार की गतिविधियां उनकी याद को जीवित रखते हुए सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देती हैं.














