जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बीएसएफ के जवान आलोक रंजन और आरपीएफ कर्मियों के बीच विवाद हो गया. जवान ने आरोप लगाया कि आरपीएफ की महिला पुलिसकर्मी आनंदिता बारीक और अन्य कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी पत्नी के साथ भी बदसलूकी की. आलोक रंजन के अनुसार वे अपनी पत्नी के साथ टाटा–कटिहार ट्रेन से सुबह करीब 8 बजे स्टेशन पहुंचे थे. इस दौरान महिला पुलिसकर्मी उनके लगेज बैग को लात मारने लगीं. जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो बात बढ़ गई और कथित रूप से उनके साथ मारपीट की गई. (नीचे भी पढ़ें)
जवान का आरोप है कि उनकी पत्नी को भी धक्का देकर गिरा दिया गया और उन्हें करीब सात घंटे तक हाजत में बंद रखा गया. वहीं आरपीएफ की महिला कर्मी आनंदिता बारीक ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान संबंधित व्यक्ति ने उनके साथ बदतमीजी की. मामले की जांच की बात कही जा रही है.






