जमशेदपुर : टाटा स्टील कालिंगानगर वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधि अपनी पूरी टीम के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुँचे. इसमें टाटा स्टील कालिंगानगर वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार जामुदा, महामंत्री दामोदर सोय, कालिंगानगर यूनियन के उपाध्यक्ष, सहायक सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के अलावा टाटा स्टील कालिंगानगर के चीफ एचआरबीपी-स्टील यशवंत – कुमार पाण्डेय, हेड एचआरबीपी मेंटेनेन्स एवं स्पॉट सर्विसेज विभोर गोयल मौजूद थे. साथ में टाटा स्टील जमशेदपुर के हेड एचआरएम ज्वाइंट कन्सलटेशन सुधीर कुमार सिंह भी यूनियन कार्यालय पहुँचे. सर्वप्रथम टाटा स्टील कालिंगानगर वर्कर्स यूनियन एवं प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने यूनियन परिसर में स्थित स्व वीजी गोपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद यूनियन कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रुम में टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक हुई. इस बैठक का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नु चौधरी ने की. सर्वप्रथम संजीव कुमार चौधरी ने अपना परिचय देते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी पदाधिकारियों से परिचय कराया एवं टाटा स्टील कालिंगानगर वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों से उनके बारे में परिचय करते हुए उन सभी का कुशलक्षेम पूछा.. इसके उपरांत अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार से आग्रह किया कि वे टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी टाटा स्टील कालिंगानगर चर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों को दे. महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने टाटा स्टील के तकरीबन 116 वर्षों एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के 102 वर्षों के लंबे यात्रा में बहुत सारे उतार-चढ़ाव रहे है जिसकी जानकारी दी. साथ ही ट्रेड यूनियन की बारीकीयों के बारे में भी बहुत ही सुन्दर तरीके से विस्तृत जानकारी दी. इसके बाद अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने टाटा वर्कर्स यूनियन के सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह से आग्रह किया कि वे भी टाटा स्टील में सापट फ्लोर पर कर्मचारी किस तरह से कार्य कर कम्पनी को निरंतर प्रगति की ओर ले जाते रहे हैं इसकी विस्तृत जानकारी दे. (नीचे भी पढ़े)
इस पर टाटा वर्कर्स यूनियन के सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने टाटा स्टील कालिंगानगर वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों को कम्पनी की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इसके पश्चात् अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने टाटा स्टील कालिंगानगर के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे भी अपने विचार एवं कलिंगानगर के कार्यकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी हम सबों के बीच रखें. इसके बाद टाटा स्टील कलिंगानगर वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार जामुदा एवं महामंत्री दामोदर सोय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी एवं उनकी पूरी टीम को यूनियन के 100 वर्षो के लंबे समय के पूरे होने पर ढेर सारी बधाई देते हुए यह जानना चाहा कि किस प्रकार एक लंबे समय से बिना हड़ताल के या फिर बिना किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना किये. बगैर टाटा वर्कर्स यूनियन एवं टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट निरंतर आगे कि ओर अग्रसर हो रही है.(नीचे भी पढ़े)
इसकी विस्तृत जानकारी मांगी. इस पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने सर्वप्रथम टाटा वर्कर्स यूनियन एवं टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा 1956 के उन एग्रीमेंट को मिल का पत्थर बताया साथ ही उन एग्रीमेंट में शामिल यूनियन एवं प्रबंधन के पूर्वजो को विषेश रूप से धन्यवाद दिया. जेसीसीएम, जेडब्लूसी, जेडीसी, जैसे कमिटीयों के बारे मे, एवं सारी कमिटियाँ किस प्रकार से कार्य करती है इसके बारे में बताया. साथ ही कहा कि हमें टाटा वर्कर्स यूनियन एवं टाटा स्टील के गौरवशाली इतिहास एवं इसके कार्यकलापों से काफी कुछ सिखने की जरूरत है. इसके चाद अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने टाटा स्टील कालिंगानगर के चीफ एचआरबीपी स्टील यशवंत कुमार पाण्डेय से आग्रह किया कि वे भी इस मौके पर अपने विचार हम सबों के बीच रखे. (नीचे भी पढ़े)
इस पर कालिंगानगर के चीफ एचआरबीपी स्टील यशवंत कुमार पाण्डेय ने टाटा स्टील जमशेदपुर एवं कलिंगानगर में कार्य करने के अपने अनुभव को साझा किया एवं कम्पनी का प्रोडक्सन किस प्रकार से निरंतर अग्रसर रहे इसके बारे में जानकारी दी. अंत में टाटा स्टील कालिंगानगर वर्कर्स यूनियन के सभी प्रतिनिधियों को टाटा वर्कर्स यूनियन के मॉइकल जॉन सेन्टर, यूनियन कार्यालय एवं वीजी गोपाल हेरिटेज भ्रमण कराया कियाकलापों एवं इतिहासों से अवगत कराया गया.इस कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, शत्रुधन कुमार राय, संजय कुमार सिंह, सहायक सचिव सरोज कुमार सिंह, अजय कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष श्री हरि शंकर सिंह आदि उपस्थित थें.



