जमशेदपुर : जिले के अनुदानित अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त मध्य विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन एवं अंतर वेतन भुगतान के लिए राज्य के माध्यमिक निदेशक ने तीसरी किस्त जारी कर दी है। अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के लिए राज्य सरकार ने ₹ बीस करोड़ जारी किए हैं।
शुक्रवार को जारी दूसरी किस्त के प्रावधान में जिला पूर्वी सिंहभूम को एक करोड़ साठ लाख उंचालिस हजार पांच सौ उंचालीस रुपए का आवंटन मिला है। चाईबासा जिला को डेढ़ करोड़ रुपए का आवंटन दिया गया है। इसी तरह खूंटी को तकरीबन ढाई करोड़ एवं रांची को साढ़े पांच करोड़ रुपए दिए गए हैं।
तीसरी किस्त जारी होने पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार एवं सचिव रमेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो तथा माध्यमिक निदेशक के प्रति आभार जताया है।
इधर जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी हुआ है कि वह पहले वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए वेतन का भुगतान कर दें उसके बाद अवशेष राशि से सातवें वेतन मान के फल स्वरुप देय अंतर वेतन का भुगतान शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को करें।






