वाराणसी : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा का आठवां अंतरराष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समारोह शुक्रवार 12 सितम्बर, 2025 को वाराणसी के लंका स्थित सर्वेश्वरी होटल में आयोजित होने जा रहा है. आयोजन को लेकर संगठन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डॉ एमएस सिंह मानस, मध्यप्रदेश से प्रो रश्मि सिंह बैस ने होटल सर्वेश्वरी में आयोजन के विषय में जानकारी देते हुए बताया की समारोह में देश के 22 राज्यों की वीरांगनाओं के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका और नेपाल की क्षत्राणियां भी पधार रहीं हैं. (नीचे भी पढ़ें)
आयोजन में मुख्य रूप से बिहार से उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह, बनारस की एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह, नेपाल मधेशी आयोग की मेंबर आभासेतु सिंह, संयुक्त राज्य अमेरिका से प्रवासी भारतीय रंभा सिंह, सतना से मिस यूनिवर्स टीन मीनाक्षी सिंह, बिगबॉस की पूर्व प्रतिभागी और बैंडिट क्वीन फेम सीमा परिहार, श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय प्रभारी प्रहलाद सिंह खिंची, और प्रवक्ता बिजेंद्र सिंह कल्याणवत, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्वांचल अध्यक्ष और कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहेंगी. (नीचे भी पढ़ें)
अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की संयुक्त राष्ट्रीय महामंत्री प्रो रश्मि बैस ने बताया कि बेटी को स्वावलंबी बनाओ मिशन पर परिचर्चा का आयोजन होगा जिसमें देश-विदेश की हस्तियां शामिल होंगी. संगठन को और बेहतर बनाने पर आत्ममंथन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा एकजुटता की बात आपस में करता है, लेकिन जरूरतमंदों को हर संभव मदद की बात भी करता है. इस मौके पर ओडिशा वीरांगना की प्रदेश अध्यक्ष अमूल्य मंजरी सिंह और छत्तीसगढ़ वीरांगना की महामंत्री माया सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहीं.




