
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम ज़िलें के सोनुवा के पास बाइक की आपस में हुई टककर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. सोनुआ थाना अंतर्गत मधुपुर गांव से एक बारात कराईकेला थाना क्षेत्र के बाउरीसाई गांव गया था. बारात नजदीक होने के कारण सोनुआ के कुछ लोग बाईक में बारात गये थे. शनिवार रात करीबन दो बजे बारात से दो बाईक में चार लोग सवार होकर सोनुआ लौट रहे थे. (नीचे देखे पूरी ख़बर)

इसी दौरान एनएच 75(ई) पर करोंजो के आसपास आपस में ही दो बाईक में टक्कर हो गई. बताया जाता है कि दोनों बाईक तेज रफ्तार में था. एक बाईक अचानक रोक दिया, दूसरा बाईक पीछे से धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए. इसमें मधुपुर के तीन युवक कमलेश महतो (16), संजय कुमार महतो (16) तथा सचिन महतो (18) तथा मोहुलडीहा के विवेक महतो उर्फ सूरज को गंभीर चोटें लगा था. घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया गया. जहां पर गंभीर रुप से घायल सोनुआ के मोहुलडीहा निवासी विवेक महतो उर्फ सूरज की मौत हो गई. अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि घायल अन्य तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज को सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. इधर, मृतक के परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर शव की पोस्टमार्टम कराने को लेकर कानूनी प्रक्रिया कराने में जुटे हैं.






