रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : घुरती रथ यात्रा के मौके पर चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के हो साई पोटका में तीन दिवसीय छऊ नृत्य सह मेले का आयोजन किया गया. मंगलवार को समापन समारोह में सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. इस मौके पर भालूपानी, हथिया समेत अन्य गांवों के कलाकारों ने छऊ नृत्य की प्रस्तुतियां दीं. सांसद जोबा मांझी ने भी करीब दो घंटे तक छऊ नृत्य का आनंद लिया. सांसद जोहा माझी ने अपने संबोधन में छऊ कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गांव स्तर पर भी कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से गांव स्तर पर छिपे कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीणों से कहा कि पोटका में जमीन उपलब्ध कराने पर यहां शेड सहित चबूतरे का निर्माण कराया जाएगा ताकि यहां किसी तरह के आयोजन या कार्यक्रम के लिए मंच की कमी महसूस न हो. सांसद ने छऊ के संबंध में कहा कि यह हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है. छऊ नृत्य का आयोजन विभिन्न अवसरों पर राजा-महाराजाओं के जमाने से होता आ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल विधायक प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम, झामुमो नेता प्रदीप महतो ने आयोजन समिति का सहयोग किया. इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद कालिया जामुदा, गोपीनाथ चाकी, लखन जामुदा, तुरी कुंटिया, दीपक जामुदा, एबन दोंगो, वीरू जामुदा, बिरसा दोंगो, राम बोदरा, प्रदीप तांती, सावन जामुदा, बबलू जामुदा आदि के आलावा काफी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे.



