रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को रेलवे हाई स्कूल मैदान में भारी संख्या में लोग जुटे और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.इस मौके पर भाजपा नेता सह समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई, भाजपा नेता तीरथ जामुदा, नगर भाजपा अध्यक्ष अनूप दुबे, बंटी मिश्रा, सूरज यादव, सोनी विश्वकर्मा, श्रावण और रमेश सहित पूरी टीम मैदान पहुंची और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के महत्व का प्रतीक है.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहा है. इस अवसर पर समाजसेवी सह भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गगराई ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है. उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया. हमें उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाकर शिक्षा, एकता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना चाहिए. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर समाज और देश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर काफी संख्या में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा माहौल श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा.














