रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, लेखा निर्देशक प्रशासन सह स्वनियोजन सुनीला खलखो ने बंदगांव प्रखंड की भालूपानी पंचायत में मनरेगा आवास एवं जल छाजन अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का कार्यस्थल निरक्षण किया. (नीचे भी पढ़ें)

मनरेगा एवं जल छाजन योजना के तहत क्रियान्वित योजनाओं को देखकर उप विकास आयुक्त ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं इस प्रकार का अनुकरण करने के लिए संबंधित पंचायत कर्मी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. डीडीसी ने जलछाजन कार्यक्रम के तहत ड्रैगन फ्रूट का पौधारोपण, पॉलीहाउस एवं तालब निर्माण का साइट कार्यस्थल निरीक्षण किया एवं इस प्रकार की अन्य परिसंपत्तियों का निर्माण करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के उपरांत मनरेगा एवं आवास योजना के विभिन्न मानकों की प्रगति को लेकर सभी रोजगार सेवक,पंचायत सचिव एवं प्रखंड स्तरीय कर्मियों से विस्तार से समीक्षा करने के साथ ही अवश्यक दिशा निर्देश दिये. (नीचे भी पढ़ें)

इसके तहत सभी बिरसा हरित ग्राम योजनाओं में अंतरफसल करके आमदनी बढ़ाने का निर्देश दिया गया. इसके तहत अबुआ आवास तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त है,उनको मनरेगा के मद से 95 मानव दिवस की राशि उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया. डीडीसी ने बरसात के तुरत बाद आवास योजनाओं के बकाया काम पूरे कराने को कहा. उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजनाओं में उत्पादित फलों को पलाश ब्रांड से बिक्री का निर्देश भी उन्होंने दिया. इसके अतिरिक्त जिला ग्रामीण विकास शाखा के पदाधिकारियों ने लांडुपदा, ओटार, कराइकेला में अबुआ आवास योजनाओं का कार्यस्थल निरक्षण भी किया.



