
चाईबासा : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के शासनकाल में बेरोजगारी, भुखमरी, विस्थापन की समस्याओं से जनता त्रस्त रही. यह बातें बेरमो विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के पक्ष में चंद्रपुरा तथा बेरमो प्रखंड के विभिन्न गांवों में प्रचार अभियान के दौरान कही. उन्होंने कहा कि झारखण्ड से बेरोजगारी, अशिक्षा, विस्थापन की समस्या को दूर करने के लिए महागठबंधन की सरकार के हाथों को मज़बूत करना आवश्यक है. जनता से अपील करते उन्होंने कहा कि अनूप सिंह को अपना मत देकर भारी मतों से जिताएं ताकि आपके अपनी सरकार मज़बूत हो सके.
प्रचार अभियान के दौरान सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने आमजनता को ठगने का काम किया है. देश में भी भाजपा किसानों, गरीबो को लूटने का काम कर रही है. यदि हम झारखंडवासियों को अपनी अस्मिता को बचाना है तो हेमन्त सरकार के हाथों को मजबूत करना पड़ेगा. उन्होंने अनूप सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगारी, विस्थापन, भुखमरी तभी दुर होगी जब झारखण्ड की अपनी महागठबंधन की सरकार मजबूत होगी. इस प्रचार अभियान में अजंता सामड, गणेश मलाह, प्रभुदयाल सिंह, रंजीत हेम्ब्रम, महावीर हेम्ब्रम, सीताराम दता सहित अन्य लोग शामिल थे.







