चाईबासा : मनोहरपुर थानांतर्गत एतवार बाजार में बुधवार को अपनी पत्नी की लात-घूसे से मार कर हत्या करने वाले चरण माहली को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी, चरण माहली ने पूछताछ में अपना अपराध कुबूल करते हुए बताया है कि उसने नशे की हालत में अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार, 13 मई को मनोहरपुर थानांतर्गत एकवार बाजार के अंदर एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी. प्राप्त सूचना का सत्यापन करते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मनोहरपुर थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं मामले में कार्रवाई शुरू की. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस दल ने मामला दर्ज करते हुए छापामारी कर आरोपी मनोहरपुर बाजार निवासी 35 वर्षीय चरण माहली को धर दबोचा. गिरफ्तार चरण माहली ने अपने बयान में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि शराब के नशे में उसने अपनी दूसरी पत्नी रीना मछुआ की लात-घूसों से पीट कर हत्या कर दी.







