रामगोपाल जेना
कोल्हान/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखण्ड अंतर्गत मौजा इन्दकाटा में मागे परब के ‘बार’ का उलंघन करने पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य करा रहे संवेदक एवं मिट्टी की खोदाई कर जांच कर रहे भारत सरकार के वाहन पर पहुंचे पदाधिकारियों को दण्ड स्वरूप देना पड़ा बकरे और मुर्गा का किमत. मागे परब के पूजा से 24 घंटा पहले गांव में ‘बार’ रखा जाता है ‘बार’ यानि गांव में हल जुताई, मिट्टी खोदाई, पेड़ कटाई एवं कृषि कार्य से जुड़े औजार के उपयोग द्वारा किए जाने वाले निर्माण कार्य में पूरी तरह रोक/ प्रतिबंध रहता है. मौजा के मुण्डा एवं गांव के देहरी के निर्देश पर डाकुवा द्वारा ‘बार’ के अगले शाम ही ढिंढोरा पीट कर ग्रामीणों को सूचना पहुंचाया जाता है. ग्रामीण पारांपरा के अनुसार ‘बार’ का उलंघन करने वाले व्यक्ति को दंडित किया जाता है.



